"जिन्दगी हैं तो हकीकत मगर...
अक्सर मुझे मजाक लगती हैं ....?
Hi i am parveendhariwal
दिल के दर्द से बड़ा कोई दर्द नहीं होता,,
आशिको का शराब से शिवा को हमदर्द नही होता,,
और जब भी दिल टूटता है तो आंसू उनके भी निकलते है.....
जो कहते है कि "मर्द को दर्द नहीं होता "
नशा हम करते है ,
इलज़ाम शराब को दीया जाता है ,,
मगर इलज़ाम शराब का नहीं, उनका है ,,
जिनका चहरा हमे हर जाम में नज़र आता है,,
जज्बातों की महफ़िल है
रखना कदम संभाल के,
शब्द भी सफ़र पर हैं
देखना, बिखर ना जाए
कहीं आँसू मोती बनके…
बरबाद कर दिया हमें परदेस ने मगर,
माँ सबसे कह रही है कि बेटा मज़े में है।
परिंदे भी नहीं रहते पराये आशियानों में,
हमने जिंदगी गुजारी है किराये के मकानों में।'
दुश्मनों ने तो ज़ख्म देने ही थे,
ये उनकी फितरत थी!
दोस्तों ने भी जब दगा की,
यह हमारी किस्मत थी!!
रात चुप है, मगर चाँद खामोश नहीं,,
कैसे कहूँ आज फिर होश नही,
इस तरह डूबा हूँ तेरी मोहब्बत ही गहराई में,
हाथ में जाम है और पीने का होश नहीं है ,,
पी है शराब हर गली हर दूकान से,
एक दोस्ती सी हो गई है शराब के जाब से,,
गुज़रे हैं हम इश्क में कुछ ऐसे मुकाम से,
के नफरत सी हो गई है मोहब्बत के नाम से,,
तेरी आँखों के ये जो प्याले है,
मेरी अँधेरी रातों के उजाले हैं,,
पीता हूँ जाम पर जाम तेरे नाम का ,
हम तो शराबी .......... बे शराब वाले है ..........!!!!!!
मोहब्बत यहाँ बिकती है , इश्क नीलाम होता है,,
भरोसे का कतल यहाँ, खुले आम होता है ,,
ज़माने से ठोकर मिली तो चले हम मैखाने में,
और वही जमाना हमें शराबी का नाम सारे आम देता है,,
दुरिया आसानी से मिटाती है "शराब"
मजबूरियों को नशे में नचाती है "शराब"
आँसुवो को मिला दे तू अपने हर एक जाम में,
फिर देख कैसे यादों को और करीब लेती है "शराब"
थक चुके है जो इस दुनिया के सितमो से,
उन्हें दो पल कि राहत दिलाती है "शराब"
पंख लगा के आसमान में उड़ जाते है जो पंछी,
दो घुट में उन्हें बाहों में ला सकती है "शराब"
जिस का हाथ सारी दुनिया छोड देती है,
उनके हाथो में अक्सर पायी जाती है "शराब"
कभी भी अपने गमों को भूलना हो तो कह देना ,
कितने भी बड़े गम में किसीको भी हँसाती है "शराब"
यूं तो शराब के कई जाम हमने पिये
दर्द कम था पर लेते थे हाथ में ग्लास
उसका ही नाम लिये
कभी इसका हिसाब नहीं रखा कि
दर्द कितना था और कितने जाम पिये
कई बार खुश होकर भी हमने
पी थी शराब
शाम होते ही सिर पर
चढ़ आती
हमारी अक्ल साथ ले जाती
पीने के लिये तो चाहिए बहाना
आदमी हो या नवाब
जब हो जाती है आदत पीने की
आदमी हो जाता है बेलगाम घोड़ा
झगड़े से बचती घरवाली खामोश हो जाती
सहमी लड़की दूर हो जाती
कौन मांगता जवाब
आदमी धीरे धीरे शैतान हो जाता
बोतल अपने हाथ में लिये
शराब की धारा में बह दर्द बह जाता है
लिख जाते है जो शराब पीकर कविता
हमारी नजर में भाग्यशाली समझे जाते हैं
हम तो कभी नहीं पीकर लिख पाते हैं
जब पीते थे तो कई बार ख्याल आता लिखने का
मगर शब्द साथ छोड़ जाते थे
कभी लिखने का करते थे जबरन प्रयास
तो हाथ कांप जाते थे
जाम पर जाम पीते रहे
दर्द को दर्द से सिलते रहे
इतने बेदर्द हो गये थे
कि अपने मन और तन पर ढेर सारे घाव ओढ़ लिये
जो ध्यान लगाना शूरू किया
छोड़ चली शराब साथ हमारा
दर्द को भी साथ रहना नहीं रहा गवारा
पल पल हंसता हूं
हास्य रस के जाम लेता हूं
घाव मन पर जितना गहरा होता है
फिर भी नहीं होता असल दिल पर
क्योंकि हास्य रस का पहरा होता है
दर्द पर लिखकर क्यों बढ़ाते किसी का दर्द
कौन पौंछता है किसके आंसू
दर्द का इलाज हंसी है सब जानते हैं
फिर भी नहीं मानते हैं
दिल खोलकर हंसो
मत ढूंढो बहाने जीने के लिये